फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सोशल मीडिया पर वायरल की मुख्यमंत्री की आपतिजनक तस्वीर

सोशल मीडिया पर वायरल की मुख्यमंत्री की आपतिजनक तस्वीर

Sat, 10 Jun 2017 05:13 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल की मुख्यमंत्री की आपतिजनक तस्वीर
लखीमपुर खीरी । थाना व कसबा फूलबेहड़ में एक युवक ने मुख्यमंत्री पर भद्दे कमेंट्स कर एक अश्लील चित्र व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। इससे लोगों में रोष व्याप्त हो गया। हरकत में आई पुलिस ने ग्रुप एडिमन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

थाना व कस्बा फूलबेहड़ निवासी मुकेश ने बताया कि उसने व्हाट्सएप पर एक ग्रुप बना रखा है। उसने बताया कि शुक्रवार को कसबे के ही जीशान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो अभद्र टिप्पणी के साथ ग्रुप में वायरल कर दी। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने मामले की तुरंत जानकारी इंस्पेक्टर अलोक सिंह को दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने रात में ही आरोपी जीशान को दबोच लिया। पुलिस ने ग्रुप एडिमन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 295 और 66 आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर ने बताया कि शनिवार को आरोपी जीशान का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन

000000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed