{"_id":"587cf1ea4f1c1b332deff15b","slug":"21-years-young-man-missing-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 साल से लापता युवक पहुंचा घर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
21 साल से लापता युवक पहुंचा घर
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
missing
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मोहल्ला माहीगिरान का मामला, घर पर देखने वालों की लगी भीड़
- चली गई थी यादाश्त, सबको पहचाना, घरवालों में खुशी
21 साल पहले लापता हुआ एक व्यक्ति जब घर पहुंचा तो घरवालों में खुशी का ठिकाना न रहा। जिसने सुना वह भी दौड़ा चला आया और लोगों का तांता लग गया। बताया गया है कि उन पर कुछ लोगों ने हमला किया था, जिसके बाद उन्होंने पानी में कूद कर अपनी जान बचाई थी और फिर इसके बाद वह याददाश्त खो बैठे थे। फिलहाल घर पर खुशी का माहौल है।
मोहल्ला माहीगिरान निवासी मैकू के पुत्र इसरार करीब 21 साल पहले घर से रणा स्थित अपनी पट्टे की जमीन की रखवाली करने गए थे और यहां से लापता हो गए। घरवाले उनकी तलाश करते रहे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बच्चे छोटे थे और नियति मान कर सब खामोश हो गए और तलाश खत्म कर दी। करीब 21 साल बाद 14 जनवरी को यहां के मोहल्ले के कुछ लोगों ने लखनऊ में उनको देखा तो वह भौचक्के रह गए और पूछताछ करने लगे। उनको पता चल गया कि वही इसरार है, जो 21 साल पहले लापता हुए थे। उन्होंने उनके पुत्र मोहम्मद इमरान को फोन किया और पूरी बात बताई। फिर क्या था पुत्र समेत कुनबे के कई लोग लखनऊ पहुंच गए और उनको पलिया ले आए। इसरार के मुताबिक करीब 21 साल पहले जब वह रणा स्थित खेत पर बनी मचान पर रखवाली कर रहे थे, उस दौरान उन पर कुछ लोगों ने बांके से जानलेवा हमला किया और वह जान बचाने के लिए पानी में कूद गए थे। उनके मुताबिक कुछ मल्लाहों ने उनको बचाया था, फिर उनकी याददाश्त चली गई। उनका इलाज हुआ और करीब सात साल जयपुर और अजमेर रहे और फुटपाथ पर अपनी जिंदगी बसर की। इसके बाद वह लखनऊ पहुंचे और 14 साल से लखनऊ रह रहे थे। उनके चारों बेटे और दो बेटियों और पत्नी काफी खुश हैं और उनके घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है। घरवालों ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।