फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ईंट भट्टा व्यवसाई से रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

ईंट भट्टा व्यवसाई से रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार

Fri, 24 Nov 2017 10:18 PM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
ईंट भट्टा व्यवसाई से रंगदारी मांगने के मामले का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
सिंगाही थाना क्षेत्र के ईंट भट्टा व्यवसायी को फोन पर धमकी देकर दो लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभियुक्त फरार हो गया। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि फरार अभियुक्त पर भी 10 मुकदमे दर्ज हैं।

पोखरी निवासी ईंट भट्टा व्यवसायी बाबू खां उर्फ आरिफ को आठ नवंबर 2017 को चिट्ठी भेजकर बदमाशों ने दो लाख की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद फोन कर धमकाया जा रहा था। दो लाख की रंगदारी न देने पर बदमाशों ने उसके बेटे को अगवा करने की धमकी दी थी। लगातार फोन पर मिल रही धमकियों से व्यवसायी और उसके परिवार वाले खौफजदा थे, तो पुलिस को भी बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा के निर्देश पर सीओ निघासन के नेतृत्व में थाना पुलिस और सर्विलांस की टीमें अभियुक्तों की सुरागरसी में जुटी थीं। बृहस्पतिवार की रात को मुखबिर से मिली सूचना पर एसओ नर्वदेश्वर तिवारी ने मय फोर्स ने सिन्हौना गांव के पास पोखरी मोड़ से अभियुक्त साहब सिंह और रफीक निवासी बेनीपुरवा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा अभियुक्त छोटकन्ने उर्फ जान मोहम्मद निवासी झाला मौके से फरार हो गया। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से तमंचा, घटना में प्रयोग किया गया मोबाइल और कागज के नोटों की गड्डी बरामद की है। एसओ ने बताया कि फरार अभियुक्त छोटकन्ने उर्फ जान मोहम्मद पर 10 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed