{"_id":"5c645c82bdec2225060d8463","slug":"191550081154-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को आग लगाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को आग लगाकर मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र के गांव चक कैमी में एक विवाहिता को पति ने आग लगाकर जिंदा जलाने की कोशिश की। उसका दोष सिर्फ इतना था कि उसने पति को शराब पीने से मना किया। इसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान उसे पीटा गया फिर उस पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता को मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार शाम करीब सात बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पति समेत ससुराल वाले शव अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए।
बताया जाता है कि थाना हैदराबाद के भैंसटा गांव के रामकिशुन ने अपनी पुत्री नन्ही देवी (28) का विवाह दो वर्ष पूर्व मोहम्मदी कोतवाली के गांव चक कैमी निवासी राजेंद्र के पुत्र अमर पाल से किया था। नौ फरवरी को अमरपाल की पत्नी नन्ही देवी ने राशन खरीदने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन अमरपाल शाम को जब घर लौटा तो शराब के नशे में खाली हाथ लौटा, जब नन्हीं ने राशन लाने के बाबत पूछा तो पहले उसने उसे गन्ने से पीटा फिर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। ससुराल वाले नन्हीं को इलाज के लिए लखनऊ ले गए, जहां उसकी स्थिति में सुधार नहीं हो पा रहा था। दो दिन बाद उसे लेकर गांव आ गए। नन्ही देवी की एक बहन कालिया इसी गांव में ब्याही है उसने अपने पिता रामकिशुन को फोन पर जानकारी दी। मंगलवार को पिता रामकिशुन और भाई पिंटू गांव पहुंचे और उसकी हालत देखकर यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। नन्हीं देवी के भाई पिंटू ने बताया कि अमर पाल ने शराब पीकर नन्ही की पिटाई की और उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उसका समुचित इलाज भी नहीं कराया। वह 80 फीसदी से ज्यादा झुलस गई थी। गांव में जब उसके घर आए तो वह कमरे में जली हुई पड़ी थी। पुलिस वालों की मौजूदगी में उसे मंगलवार को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां बुधवार की शाम करीब सात बजे नन्हीं ने दम तोड़ दिया।
उधर प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने बताया कि मृत नन्ही देवी के मायके वालों से घटना की सूचना मिली है। मायके वालों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।