फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   टोल प्लाजा के पास नग्न अवस्था में मिली युवती की लाश

टोल प्लाजा के पास नग्न अवस्था में मिली युवती की लाश

Tue, 23 Oct 2018 06:28 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 06:28 PM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा के पास नग्न अवस्था में मिली युवती की लाश
23एलकेएच13
विज्ञापन


नग्न अवस्था में मिला युवती का शव
दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, परिवार वालों ने बताया मनोरोगी थी युवती
पड़ोसी जिले सीतापुर के थाना महोली के एक गांव की थी निवासी
अमर उजाला ब्यूरो
मैगलगंज/हैरमखेड़ा। मैगलगंज थाना क्षेत्र के हैरमखेड़ा गांव के निकट नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के समीप गन्ने के खेत में 24 वर्षीय युवती का नग्न शव मिला। आशंका जताई जा रही कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव खेत में फेका गया। मृतका सीतापुर जिले के महोली थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी थी। सूचना पर परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी रामलाल वर्मा ने भी मौका मुआयना किया।
टोल प्लाजा के निकट पकरिया ढाबा के पीछे मंगलवार की सुबह खेत की जुताई करने गए ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा, जिसकी सूचना गांव के प्रधान को दी गई। इसके बाद प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के लिए महोली से लापता लड़की के परिवार वालों को बुलाया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने लड़की की पहचान की। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी पुत्री 21 अक्तूबर की शाम छह बजे घर से निकल गई थी। उन्होंने बताया कि वह कुछ हद तक मानसिक रूप से विक्षिप्त थी, जिसका उपचार चल रहा था। जैसे ही पुत्री के घर से चले जाने की जानकारी परिजनों को मिली तो खोजबीन शुरू की गई। उसी रात करीब आठ बजे थाना महोली के लोगों से जानकारी मिली कि लावारिस घूम रही एक लड़की को एक ड्राइवर ट्रक में बैठाकर कहीं ले गया है। इस पर परिजनों ने इधर-उधर क्षेत्र में तलाश तेज कर दी। मैगलगंज पहुंचने पर परिवार वालों ने हैरमखेड़ा क्षेत्र में टोल टैक्स के पास स्थित एक ढाबे पर पूछताछ की तो पता चला कि ट्रक ड्राइवर ने लड़की को यहां पर उतार दिया था, जिसके बाद ढाबे के मालिक ने लड़की को चाय पिलाई। इसके बाद से उस लड़की का कोई अता पता नहीं चला।
विज्ञापन

एसपी रामलाल वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के पिता से पूछताछ की। लड़की के पिता ने बताया कि जिस वक्त ढाबे पर ट्रक ड्राइवर ने लड़की को छोड़ा था, उसके बाद ढाबा संचालक ने उसे चाय पिलाने की बात कही है। उसी दौरान वहां दो पुलिसकर्मी भी बैठे हुए थे, लेकिन उन्होंने जरा सी संवेदना और सतर्कता नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
खेत में इधर-उधर पड़े मिले कपड़े
मैगलगंज। थाना क्षेत्र में जिस खेत में नग्न अवस्था में लड़की का शव मिला है, उसके कपड़े खेत में इधर-उधर पड़े मिले हैं। गुप्तांग से खून निकला था, जिससे परिवार वाले दुष्कर्म की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस दुष्कर्म की बात से इनकार कर रही है।

-----------
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर दुष्कर्म और मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। उसी रिपोर्ट के आधार पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- फतेह सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed