{"_id":"59bfd0d64f1c1b88688b53d3","slug":"191505743062-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो क्या पहले बेटे, फिर खुद को फंदे से लटकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तो क्या पहले बेटे, फिर खुद को फंदे से लटकाया
Updated Mon, 18 Sep 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
तो क्या पहले बेटे, फिर खुद को फंदे से लटकाया
- फोटो : लखीमपुर खीरी, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा खीरी।
कोतवाली धौरहरा के गांव देवीपुरवा निवासी रामधीन की 22 वर्षीय पत्नी और उसके ढाई साल के पुत्र विकास की मौत हैंगिंग से हुई थी। इस बात की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई है। माना जा रहा है कि सुधा ने पहले अपने बच्चे को फांसी पर लटकाया होगा, उसके बाद खुद साड़ी का फंदा गले में कस लटककर जान दे दी।
बता दें कि गांव देवीपुरवा निवासी रामधीन लोध की पत्नी सुधा देवी और उसके मासूम पुत्र विकास का शव रविवार की दोपहर करीब एक बजे घर में ही टिनशेड की बड़ेर से लटकता मिला था। दोनों के गले में अलग-अलग साड़ियों के फंदे कसे हुए थे। घटना के बाद पति और ससुराल के अन्य लोग घर से फरार हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के भाई की सूचना पर दोनों शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया।
प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सुधा ने पहले अपने जिगर के टुकड़े को फंदे पर लटकाया होगा। उसके बाद वह खुद फंदे पर लटकर गई। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि मृतका के भाई ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
घरेलू कलह ही मान रही पुलिस
पुलिस मां-बेटे की मौत को घरेलू कलह ही मान रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर ऐसी कौन सी बात हुई, जिस वजह से सुधा ने अपने लाड़ले को भी नहीं बक्शा और उसके साथ ही फांसी लगाकर जान दे दी। प्रभारी कोतवाल बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि अब तक की जांच में घरेलू कलह होने की बात ही निकलकर सामने आई है।