फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   अनियंत्रित मैजिक पेड़ से टकराकर खाईं में पलटी, 10 यात्री घायल

अनियंत्रित मैजिक पेड़ से टकराकर खाईं में पलटी, 10 यात्री घायल

Fri, 11 Aug 2017 06:03 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
अनियंत्रित मैजिक पेड़ से टकराकर खाईं में पलटी, 10 यात्री घायल

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। गोला-खुटार मार्ग पर शुक्रवार को ब्रम्ह बाबा स्थान के पास सवारियों से भरी मैजिक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई। बाद में खाईं में जाकर पलट गई। हादसे में मैजिक में सवार 10 यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची हैदराबाद ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी गोला भेजा है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गोला की तरफ से सवारियां भरकर एक मैजिक खुटार की ओर जा रही थी। थाना हैदराबाद क्षेत्र में गांव अहमदनगर के पहले ब्रम्ह बाबा स्थान के पास मैजिक अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई। बाद में खाईं में जाकर पलट गई। हादसे में मैजिक में बैठे राजकिशोर (50) निवासी ढाका थाना मैलानी, राजकिशोर की पत्नी गायत्री देवी (45), कसबा थाना खुटार शाहजहांपुर निवासी सूरज की पत्नी रजनी(30), नन्ही पत्नी बीरपाल उम्र 20 वर्ष निवासी झारा खेमपुर थाना मोहम्मदी, मुजाहिद पुत्र अनीश उम्र 21 वर्ष निवासी मोहम्मदी, हरि ओम पुत्र राधेश्याम उम्र 33 वर्ष और उनकी पत्नी पूजा (28) निवासी ढकिया थाना पुवायां शाहजहांपुर, कांति देवी पत्नी विजय सिंह उम्र 35 निवासी सौंफरी थाना खुटार शाहजहांपुर, रेशमा पत्नी राजकुमार निवासी लक्ष्मीपुर थाना खुटार, रतीराम (60) निवासी दलीपापुर थाना पुवायां घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100, एसओ हैदराबाद सत्येंद्र कुमार ने घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी भेजवाया, जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकिशोर, रजनी, मुजाहिद, पूजा देवी और हरिओम को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

----------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed