{"_id":"571e46e54f1c1b842ba91717","slug":"186-home-burned-scorched-two-young-men","type":"story","status":"publish","title_hn":"186 घर जलकर राख, दो युवक झुलसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
186 घर जलकर राख, दो युवक झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Mon, 25 Apr 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई स्थानों पर आग का कहर, अनेक पशु भी चपेट में आए
विभिन्न स्थानों पर आग लगने की घटनाओं में 186 घर जलकर राख हो गए, साथ ही दो युवक झुलस गए। आग की चपेट में कई पशु भी आ गए।
मोहम्मदी। थाना क्षेत्र के गांव बौआं में लगी भीषण आग से तकरीबन 40 घर जलकर राख हो गए, ग्रामीणों तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया। आग से एक बछड़ा, एक बाइक तथा तीन घरों में होने वाली शादी का सारा सामान जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव के पश्चिम में रामभजन के यहां आग लगी जो देेखते-देखते गांव के उत्तर तक फैल गई जिसकी चपेट में लगभग 40 घर आ गए। आग सोमवार दोपहर दो बजे के करीब लगी जिसे तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका। इस दौरान सूचना पर डेढ़ घंटे बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं तथा नगर पालिका परिषद मोहम्मदी से पानी का टैंकर पूर्व पालिकाध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा ने भेजा। गांव के कुलविंदर सिंह, परमजीत सिंह, लखवीर सिंह, करनैल सिंह, बलवीर सिंह, निर्मल सिंह ने ट्रैक्टर ट्राली, स्प्रे मशीन इंजन चलाकर आग बुझाने में मदद की।
बांकेगंज। निकटवर्ती भूपपुर गांव में लगी भीषण आग में 40 घर जलकर राख हो गए। इस दौरान 22 वर्षीय युवक झुलस गया तो पांच बकरियां भी चपेट में आ गईं। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परिवारीजन झुलसे राहुल को इलाज के लिए बांकेगंज सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।
विज्ञापन
बांकेगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव भूपपुर में सोमवार दोपहर अनिल के घर से लगी आग ने हवाएं तेज चलने के कारण विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने करीब 40 घरों को चपेट में ले लिया। इसमें रामऔतार, ठाकुर प्रसाद और गेंदन लाल की बकरियां जलकर मर गईं। घर में रखे सामान को बचाने के प्रयास में 22 वर्षीय राहुल झ़ुलस गया। इसके अलावा 40 परिवारों की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय राजस्व लेखपाल रजनीश ने आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर आर्थिक सहायता के लिए 40 अग्नि पीड़ित परिवारों की सूची बनाईं। सूचना पर पहुंची सपा पलिया विधानसभा प्रत्याशी अनीता यादव, सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नरेश यादव ने पीड़ितों को ढाढ़स बंधाते हुए ग्रामीणों के भोजन के लिए आर्थिक सहायता और चादरें दी।
इधर, निकटवर्ती बांकेपुर गांव में सोमवार दोपहर गांव के पश्चिम लगे घूरे के ढेर में अचानक आग लग गई। घूरे से आग की लपटें निकलते देख लोगों ने घूरे में बालू, मिट्टी और पानी डालकर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों की जागरूकता के चलते गांव में भयानक अग्निकांड होते-होते बच गया।
भीखमपुर। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अल्लीपुर में सोमवार दोपहर 12 बजे के करीब आग लगने से चार घर जल गए। आग गांव के पश्चिम में घूरे से लगी। जिससे बहादुर, शिशुपाल, श्रीकृष्ण और रामकुमार के घर जल गए। आग बुझाने के लिए मोहम्मदी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। आग लगने से बहादुर के घर में बीस हजार रुपये की नकदी सहित सारा सामान जल गया। आग से बहादुर स्वयं भी काफी झुलस गया। मौके पर अजान चौकी प्रभारी कौशल किशोर यादव, लेखपाल छेदालाल के अलावा जिला पंचायत प्रतिनिधि गौरव राज, प्रदीप शर्मा ने पीड़ितों का हालचाल कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
फरधान। थाना क्षेत्र के दो गांव में आग लगने से 80 घर जलकर राख हो गए। गांव रौसा में पश्चिम दिशा से दर्शन चौरसिया के यहां खाना बनाते समय आग लग गई। देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक 60 घर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में याकूब अली की ट्रैक्टर ट्रॉली, पंपिंग सेट, सलमान की मोटर साइकिल, कपड़ा व्यवसायी सराफत की नकदी और कपड़े, मुकुल बिहारी का दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। गजराज, कालामुद्दीन और साहबान की बिटियों की शादी के लिए रखा सामान भी जलकर राख हो गया। वहीं दूसरी जगह सेमरा गांव में भी पूरब दिशा से आग लग गई। इससे गांव के करीब 20 मकान जलकर राख हो गए। रौसा गांव से आग बुझाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने वहां पहुंच कर भी आग बुझाया।
धौरहरा। समदहा गांव में रविवार की रात विनोद के घर में अचानक आग लग गई। जिससे घर में बंधी चार बकरियों सहित सारा सामान जल गया। बताया जाता है कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। आग ने पडोसी गार्गी प्रसाद, प्रेम शंकर, नबी अहमद, छंगा लाल, प्रकाश नारायण, मुरलीधर, अशर्फी लाल, सुरेश कुमार, शिवरानी, बिंद्रावन प्रसाद, राजू सुनीता, मनोहर मंगल सहित 22 घर जल गए। आग से घरों में रखा आनाज, गृहस्थी का सारा समान जल कर राख हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फ ायर ब्रिगेड ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार अभिमन्यु कुमार ने सभी पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिए जाने का भरोसा दिलाया है।
महेवागंज खीरी। रामनगर खुर्द बीट के रुद्रापुर और लखहा अलीगंज के बीच जंगल में सोमवार सुबह करीब 11 बजे किसी तरह आग लग गई। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग का दायरा करीब एक किलोमीटर तक फैल गया। इससे जंगल में लगे साल-सागौन की कीमती वनस्पति को काफी नुकसान पहुंचा है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। किसी राहगीर द्वारा बीड़ी पीकर फेंके जाने से आग लगने की आशंका जताई गई है। वन दरोगा रामआसरे ने बताया आग पर जल्द काबू कर लिया गया। उन्होंने जंगल और जीव जंतुओं को कोई नुकसान न होने का दावा किया।
तीन घरों में शादी का सामान जला
मोहम्मदी। 28 अप्रैल को गांव के रामाधार की बिटिया सतरूपा की बारात गोला के गांव गंधार से आनी थी लेकिन वक्त को कुछ और मंजूर था, शादी का सारा सामान अनाज, कपड़े तथा एक बछड़ा जल गया।
29 अप्रैल को अनूप के भाई सत्यपाल पुत्र महेंद्र की बारात पकरिया थाना मोहम्मदी जाना थी, शादी की सभी तैयारियां कर ली गई थी, लेकिन यह घर भी आग की भेंट चढ़ गया।
उधर सुभाष के घर उसकी बहन सीमा की शादी पांच जुलाई को तय थी लेकिन आग ने इस घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, दस हजार नकद, जेवर तथा सारा सामान राख हो गया।
इसके अलावा बृजपाल की बाइक समेत घर का सामान जल गया, इस अग्निकांड में सरोज, शिवपाल, चंदर, दिनेश, छोटे, रामकिशुन, राजेंद्र, बृजपाल, सुरेंद्र, रहीस, सानू, रामभजन, रामविलास, अवधेश, गुरजीत, रामलखन, हरी, नन्हे, ओमप्रकाश, सागर, गुरु, गुरसहाय, बहोरन, रामेश्वर, लालाराम, रणजीत, रामप्रसाद, द्वारिका, सुरेंद्र, राधेश्याम आदि के घर भी जल गए। घटनास्थल पर प्रशासन की ओर से तहसीलदार दशरथ कुमार, प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही, मोहम्मदी के पूर्व चेयरमेन संदीप मेहरोत्रा तथा भाकियू के प्रेम सिंह आदि पहुंचे। श्री मेहरोत्रा ने अप्रैल में होने वाली दोनों परिवारों की शादियों में आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया है।
छह दुकानें जलकर राख
धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले के टीकापुर बाजार में अचानक लगी आग से छह दुकानें जलकर राख हो गईं। नगदी और सामान सहित इसमें लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।
टीकापुर बाजार में दोपहर एक बजे अचानक बाजुरा होटल में आग लग गई और उसने देखते ही देखते आसपास की दुकानों ठकुल्ला ट्रेडर्स, कमल बॉक्स उद्योग, संतोष सेकुआ सेंटर सहित छह दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े। पुलिस आदि के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका। पुलिस के अनुसार आग शार्ट-सर्किट से लगी है।
---
नयापुरवा में आग से लाखों का नुकसान
शारदानगर। चौकी क्षेत्र के गांव नयापुरवा गांव में सोमवार को आग लगने से 11 घर जलकर राख हो गए, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान है। कामता प्रसाद के घर से आग लगी, जिसके बाद आग की चपेट में आकर लालजी, बचनलाल, विनोद, बृजलाल, मनोहर, सुनील, राजेंद्र, रामू, बृजकिशोर, बांकेलाल के घर जल गए। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। आग बुझाने के दौरान सुनील कुमार झुलस गया, जिसका उपचार कराया जा रहा हैै। मामले की सूचना राजस्व विभाग को दी गई है।