फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   एसएसबी ने फिर पकड़ी नेपाल से लाई जा रही मटर

एसएसबी ने फिर पकड़ी नेपाल से लाई जा रही मटर

Fri, 15 Mar 2019 09:42 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी ने फिर पकड़ी नेपाल से लाई जा रही मटर
संपूर्णानगर। बसही बीओपी एसएसबी ने मुखबिर की सूचना पर सीमा के पिलर संख्या दो सौ के पास से नेपाल से भारत खड़ी मटर ला रहे तीन युवकों को पकड़ा है, जिन्हें कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। एसएसबी बसही प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ चाइनीज मटर के साथ विकास, रिशु, रणजीत आदि युवकों को पकड़ा है, जिन्होंने पूछताछ में बताया कि यह मटर वह नेपाल से खरीदकर भारत बेचने के लिए ले जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि यह मटर चाइनीज है अथवा नहीं इस बाबत कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन


बॉर्डर के सहारे जारी है मटर की तस्करी
पलियाकलां। भारत-नेपाल सीमा से सटे बार्डरों से नेपाल से भारत धड़ल्ले से चाइनीज मटर की तस्करी की जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा संपूर्णानगर के बसही बॉर्डर से मटर आ रही है। एसएसबी की तरफ से कई बार इसी बॉर्डर पर मटर की बरामदगी भी की है। बसही बॉर्डर से लाई जा रही यह मटर भारतीय क्षेत्रों जैसे खजुरिया, संपूर्णानगर व बसही के साथ ही पलिया में भी बेंची जा रही है। जिसपर दुकानदार भारी मुनाफा कमा रहे हैं। इसके अलावा गौरीफंटा व चंदनचैकी बॉर्डर भी इससे पीछे नहीं है। बॉर्डर से लगातार हो रही मटर की तस्करी को लेकर अधिकारी गंभीर तो हैं, लेकिन इस ओर कोई सार्थक प्रयास नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नेपाल से भारत के लिए चाइनीज मटर की तस्करी अब रोजाना से जारी है। आए दिन एसएसबी की तरफ से बॉर्डर इलाकों पर चाइनीज मटर की बरामदगी की जा रही है। एसएसबी ने सबसे ज्यादा बरामदगी अभी तक संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के बसही बॉर्डर से की है। यहां से एसएसबी ने ट्रकों के हिसाब से चाइनीज मटर बरामद की है। अब इस मटर को लेकर भारत में इतना क्रेज क्यों है इसको लेकर पीलीभीत में अधिकारियों की हुई बैठक में भी इसको गंभीरता से लिया गया था। अधिकारियों ने जानना चाहा था कि जो मटर नेपाल से आ रही है वह भारत में भी उसी दामों पर बिक रही है। फिर आखिर बॉर्डर पार कर इतना जोखिम लेकर इस मटर की तस्करी आखिर क्यों हो रही है। इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने में फिलहाल अधिकारी लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसबी तलाश रही क्या होता है मुनाफा
नेपाल से चाइनीज मटर की तस्करी होने के बाद से एसएसबी यह सवाल तलाश रही है कि आखिर इस मटर की भारत में बिक्री होने से कितना मुनाफा मिलता है। इसको लेकर एसएसबी ने कई व्यापारियों से जानकारी भी हासिल की है, लेकिन सही मुनाफे के बारे में अभी तक पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed