फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   मोबाइल शॉप में चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात लाख के मोबाइल बरामद

मोबाइल शॉप में चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात लाख के मोबाइल बरामद

Wed, 30 Jan 2019 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल शॉप में चोरी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात लाख के मोबाइल बरामद

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की रोडवेज बसअड्डे के पास स्थित आकाश मोबाइल शॉप से हुई 10 लाख कीमत के मोबाइल चोरी मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सात लाख कीमत के 33 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
पुलिस लाइंस सभागार में एसपी पूनम ने बताया कि 10 दिसंबर 2018 की रात रोडवेज बसअड्डे के पास स्थित आकाश मोबाइल शॉप की टिनशेड उखाड़कर चोर दुकान में घुस गए और करीब 10 लाख कीमत के मोबाइल, टेबलेट, पेन ड्राइव आदि सामान चोरी कर ले गए थे। 24 जनवरी 2019 को सर्विलांस टीम की मदद से चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहे तीन लोगों नीमगांव के गांव मूड़ाबुजुर्ग निवासी अमन मिश्रा, अनूप मिश्रा और मितौली के खमरिया गांव निवासी रामनिवास पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिनके कब्जे से तीन लाख कीमत के मोबाइल बरामद हुए थे। तब मुख्य आरोपी सतीश रस्तोगी निवासी खमरिया थाना ईसानगर हाल पता मोहल्ला गोटैयाबाग फरार हो गया था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली सदर और एसओजी की संयुक्त टीम बनाई गई। मुखबिर से मिली सूचना पर टीम ने 29 जनवरी 2019 को रात 22.45 बजे आरोपी सतीश रस्तोगी को संकटा देवी चौराहे के निकट रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि चोरी के बाद मोबाइल गोटैयाबाग निवासी अपने मामा के यहां छुपाए थे, जहां से पुलिस ने 33 मोबाइल फोन कंपनी की सील सहित बरामद किए। बरामद मोबाइल की कीमत 17 से 20 हजार रुपये है। पुलिस ने वादी अंकुश चेतावनी को बुलवाकर बरामद मोबाइल की पहचान कराई और आईएमईआई नंबरों का मिलान किया गया। एसपी ने आरोपी सतीश पर घोषित 15 हजार रुपये का इनाम गिरफ्तार करने वाली टीम को देने की घोषणा की है। इसके अलावा लाला काशीनाथ ज्वेलर्स के मैनेजर विमलेश भदौरिया ने पुलिस टीम को 2100 रुपये का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन

---------
शातिर सतीश पहले फर्जी नाम से जा चुका जेल
एसपी पूनम ने बताया कि आरोपी सतीश स्वयं अकेले ही चोरी करने का आदी अपराधी है। वर्ष 2005 में भी उसके खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज हुआ था, तब वह अपना फर्जी नाम पता राकेश रस्तोगी निवासी ममरहिया बाजार थाना बिसवां जनपद सीतापुर बताकर जेल में बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
व्यापार मंडल ने किया सम्मानित
जिला उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, महामंत्री उमेश शुक्ला के नेतृत्व में व्यापारियों ने खुलासे पर खुशी जताई है। खुलासे के लिए पुलिस टीम और एसपी को सम्मानित करके सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed