फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ागमणि बताकर ठगी करने के मामले मे एक गिरफ्तार

ागमणि बताकर ठगी करने के मामले मे एक गिरफ्तार

Mon, 10 Dec 2018 05:11 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
ागमणि बताकर ठगी करने के मामले मे एक गिरफ्तार
नागमणि बताकर ठगी मामले मे एक गिरफ्तार
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की शारदानगर चौकी पुलिस ने सोमवार की तड़के नागमणि का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में एक युवक को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक छोटी शीशी, चावल के दाने, एक छोटा चुंबक, जिसकी नोक में कोई सफेद धातु जैसी कोई चीज चीज लगी थी आदि बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान भेजा है।

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की तड़के चौकी शारदानगर इंचार्ज पारसनाथ यादव गांव खोरिया की ओर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम गोंडा जाने वाले मार्ग पर इसी चौकी क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी जन्ना को पकड़ लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास एक प्लास्टिक की पोटली मिली, जिसमें रखी एक छोटी दफ्ती में घुसे टार्च वाले सात छोटे बल्व, एक छोटा चुंबक, जिसकी नोक में सफेद धातु जैसी कोई चीज लगी हुई थी। इसके अलावा छोटी शीशी में कुछ चालक के दाने कागज में लिपटे हुए मिले थे। इसके अलावा एक मोबाइल, सात, चार सिम भी बरामद हुए। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि वह लोग चुंबक की छोटी नोक पर लगी सफेद धातु जैसी चीज को नागमणि बताकर लोगों को लाखों में बिक्री कर देते हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस धंधे में शामिल अन्य कुछ लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं, जिन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। चौकी इंचार्ज की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed