{"_id":"5b1930864f1c1ba56e8b6aef","slug":"181528377478-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवक महिला से 49 हजार रुपये लूटकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवक महिला से 49 हजार रुपये लूटकर फरार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 07 Jun 2018 07:27 PM IST
विज्ञापन
बैग स्नैचिंग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव भुड़वारा निवासी एक महिला ने गांव के ही दो युवकों पर 49 हजार रुपये लूट ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दोनों युवकों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव भुड़वारा निवासी मनोज कुमार की पत्नी सरोजनी देवी ने बताया कि वह गुरुवार को जलालपुर स्थित एक बैंक गईं और अपने खाते से 49 हजार रुपये निकाल कर घर वापस आ रहीं थीं। लक्ष्मणयती रेलवे क्रासिंग के पास पीछे से बाइक पर दो युवक आए। उन्होंने छीना झपटी शुरू कर दी, जब तक वह शोर मचाती और लोग आते, इससे पहले आरोपी नोटों से भरा थैला लूटकर फरार हो गए। पीड़िता ने कहना है कि उसने दोनों आरोपी युवकों को पहचान लिया है। आरोपी उसी के गांव के रहने वाले हैं। पीड़िता ने दोनों युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पैसों के लेन देन का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।