{"_id":"5cdb0557bdec22078d32f19e","slug":"171557857623-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई बोलेरो, बराती की मौत, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पेड़ से टकराई बोलेरो, बराती की मौत, सात घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना क्षेत्र में भीरा हाईवे पर सुंदरवल चौकी के पास बरात से लौट रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल एक बराती की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को डायल 100 से जिला अस्पताल भेजा गया। दूल्हे के भाई समेत दो लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। युवक की मौत से उसके घर में कोहराम मचा है।
पकरिया गांव निवासी अनिल की सोमवार की शाम खीरी थाना के गांव नकहा बरात गई थी। बरात में शामिल होने के बाद सोमवार की रात करीब दो बजे बोलेरो से आठ लोग वापस घर जा रहे थे। दूल्हे का छोटा भाई सुनील बोलेरो चला रहा था। वहीं पास की सीट पर वाहन मालिक थाना गोला क्षेत्र के गांव चौराठिया निवासी मुशीर भी बैठा था। रास्ते में तेज रफ्तार बोलेरो भीरा हाईवे पर सुंदरवल पुलिस चौकी के पास अचानक अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई और पेड़ में जा भिड़ीं। इससे बोलेरो में बैठे फूलबेहड़ के मुड़िया खुर्द गांव निवासी 27 वर्षीय संतोष पुत्र ओमप्रकाश, संदीप, छोटू, आकाश, जितेंद्र, शिवरतन समेत आठ लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं बोलेरो के भी परखच्चे उड़ गए। चौकी प्रभारी सुनील सिंह और सिपाही मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बोलेरो से बाहर निकालवाया और उन्हें सरकारी जीप में लादकर जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक संतोष ने रास्ते में दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने दूल्हे के भाई सुनील और बोलेरो मालिक मुशीर की हालत नाजुक देख दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया। मृतक संतोष के घर में कमाने वाला वह अकेला सदस्य था। मृतक की पत्नी के अलावा उसकी दो छोटी बेटियां है। इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।