फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, चारपाई पर मिला शव

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, चारपाई पर मिला शव

Fri, 10 May 2019 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, चारपाई पर मिला शव
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव कफारा में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला। मृतका के मायके वालों ने दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

गांव कफारा निवासी आरिफ का निकाह करीब एक साल पहले थाना निघासन के गांव पठानपुरवा निवासी आसमीन के साथ हुआ था। बुधवार की रात आसमीन बानो की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव चारपाई पर बरामद हुआ। सुबह सूचना मिलने पर मृत आसमीन बानो के पिता सज्जाद और मां जुलेखा परिवार के अन्य लोगों के साथ कफारा पहुंचीं। शव देख परिवार वाले चीखने-चिल्लाने लगे। मृत आसमीन बानों के पिता सज्जाद ने बताया कि कि दामाद आरिफ खान महंगा मोबाइल और बाइक की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होते देख वह पुत्री को मारपीट कर प्रताड़ित करता था। उसकी बेटी की दहेज के खातिर गला दबाकर हत्या की गई है। उन्होंने मृतका के पति व ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। चौकी कफारा प्रभारी लालबहादुर मिश्रा ने शव पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed