{"_id":"6ae79073f1ef4af41a08891a","slug":"driver-flees-with-truckload-of-plyboard-palwal-news-c-25-1-mwt1010-116918-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: प्लाईबोर्ड से भरा ट्रक लेकर चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: प्लाईबोर्ड से भरा ट्रक लेकर चालक फरार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। नगीना थाना क्षेत्र से सेन्चुरी प्लाईबोर्ड से भरा हुआ एक ट्रक इंदौर के लिए रवाना किया गया था, लेकिन चालक रास्ते में ही कीमती माल लेकर फरार हो गया। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, दिल्ली के सरिता विहार स्थित सील लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड में लॉजिस्टिक मैनेजर के पद पर कार्यरत अमित वर्मा, निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश ने बताया कि माल सेन्चुरी प्लाईबोर्ड (गाजियाबाद) से एमडी वुड्स, इंदौर भेजा जाना था। इसके लिए वैष्णो ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ट्रांसपोर्टर सागर (निवासी संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, नई दिल्ली) से संपर्क किया गया था।
ट्रांसपोर्टर ने माल ले जाने के लिए ट्रक भेजा, जिसका चालक तसलीम, निवासी गंडुरी था। इस ट्रक में 714 नग प्लाईबोर्ड भरे गए थे, जिनका कुल वजन 18,540 किलोग्राम था। चालक 17 अक्तूबर को माल लेकर रवाना हुआ था।
ट्रक को 2 से 3 दिन में इंदौर पहुंच जाना था, लेकिन 3 दिन बीत जाने के बाद भी जब माल नहीं पहुंचा, तो कंपनी ने ट्रांसपोर्टर से पूछताछ की। ट्रांसपोर्टर ने बताया कि चालक ने न तो माल पहुंचाया है और न ही उसका कुछ पता चल रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी से लगातार फोन पर पुलिस की बात हो रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना प्रभारी अजयवीर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है।