{"_id":"5c3cc7a6bdec2273792f2fd3","slug":"171547487142-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ की दुकान में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ की दुकान में लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के कसबा केशवापुर में सिसावांकलां रोड स्थित एक सराफ की दुकान में नकदी जेवर समेत लाखों की चोरी हो गई। पुलिस ने चार दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की हैं।
हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव भल्लिया बजुर्ग गांव निवासी संतोष सोनी ने तहरीर में लिखा है कि केशवापुर के सिसावांकलां रोड स्थित बाजार में उसकी सत्य ज्वैलर्स के नाम से सराफ की दुकान है। उसकी ही दुकान में खेतौसा निवासी उनका मित्र श्रीकृष्ण घड़ी साज का काम करते हैं। 10 जनवरी की रात चोरों ने दुकान में पीछे की दीवार तोड़ कर घुसने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए तब चोरों ने दुकान के शटर का ताला काटकर दो किग्रा 500 ग्राम चांदी के जेवर, 30 ग्राम सोने के आभूषण, काउंटर में रखे दो हजार रुपये चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित संतोष सोनी का कहना है कि तहरीर पर हैदराबाद पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर उसे मीडिया का सहारा लेना पड़ा है। हैदराबाद इंस्पेक्टर राजवीर सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।