{"_id":"5bfee7f4bdec22415d459b31","slug":"171543432180-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग ने एक शिकारी को दबोचा, चार हुए फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग ने एक शिकारी को दबोचा, चार हुए फरार
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। जंगल में खाबड़ लगाकर वन्यजीवों के शिकार का प्रयास कर रहे एक शिकारी को पलिया रेंज की टीम ने देर रात धर दबोचा। जबकि चार शिकारी चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। टीम ने संबंधितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
देर रात पलिया रेंज की टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग दुधवा टाइगर रिजर्व बफर जोन के पतेड़ा जंगल में घुसकर शिकार की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही रेंजर ओपी सिंह, राकेश कुमार, धर्मेंद्र, आकाश खरवार पहुंच गए। जहां जंगल के एक हिस्से में कुछ हलचल देखी। टीम को देख सभी शिकारी भाग खड़े हुए, जिसमें से एक बलवीर सिंह पुत्र खजान सिंह निवासी ग्राम पढुआ त्रिकौलिया को दबोच लिया गया। उसके चार साथी भाग निकले। मौके से खाबड़ आदि भी बरामद किए गए।