{"_id":"5c348b1dbdec2256a931cb70","slug":"161546947357-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुकनापुर से चोर काट ले गए चंदन के तीन पेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुकनापुर से चोर काट ले गए चंदन के तीन पेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में चंदन तस्कर गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। हफ्ते भर पहले गिरोह के सदस्य थाना फरधान क्षेत्र के गांव रुकनापुर निवासी जगदीश सिंह के चंदन के तीन पेड़ चोरी से काटकर भाग निकले। पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय पीड़ित को टरका रही है। पीड़ित का दावा है कि गिरोह में स्थानीय तीन लोग भी शामिल हैं। नामजद तहरीर देने के बाद भी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
गांव रुकनापुर निवासी जगदीश सिंह ने बताया कि उनकी गांव के निकट स्थित बाग में काफी पुराने तीन चंदन के पेड़ लगे थे। जिन्हें कुछ लोग 27 दिंसबर की रात चोरी से काट ले गए। उन्होंने बताया कि पेड़ चोरी होने से करीब हफ्ते भर पहले से पड़ोसी गांव पिपरी कलां के मजरा खालेपुरवा निवासी एक युवक थाना नीमगांव क्षेत्र के तीन युवकों और तीन अज्ञात लोगों के साथ उसके पास आया। पेड़ों का सौदा करने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान पेड़ भी देखे। उन्होंने पेड़ बेचने से इंकार कर दिया था। पेड़ चोरी से कट जाने की जब उन्हें अगले दिन जानकारी हुई तो उन्होंने इधर-उधर जानकारी की। इस पर पता चला कि घटना से तीन दिन पहले गांव खोलपुरवा निवासी एक व्यक्ति के घर पर कन्नौज से कुछ लोग चार पहिया वाहन से आए थे, जो घटना की रात तक रुके हैं। यह लोग इधर-उधर घूमकर चंदन के पेड़ों का सौदा कर रहे थे। उन्होंने थाना फरधान पुलिस को आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, लेकिन पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें आजकल कर टरका रही है। पीड़ित मंगलवार को एसपी दफ्तर पहुंचा। एसपी के सरकारी काम से बाहर होने के कारण पीड़ित ने दफ्तर में शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
तो कन्नौज का है चंदन तस्कर गिरोह
जिले में चंदन की लकड़ी चोरी से काटे जाने का मामला कोई नया नहीं हैं। इससे पहले एसपी बंगला, सीएमओ बंगला, डीएफओ आवास से चोरी से कट चुके हैं। इसके अलावा भी ओयल सहित कई स्थानों पर भी वारदातें हुईं। बताते हैं कि जिले के कुछ लोगों का नेटवर्क कन्नौज से जुड़ा है, जो स्थानीय सदस्यों के साथ पहले रेकी करता है। बाद में घटनाओं को अंजाम देते हैं।