फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   पुलिस ने दो ईनामी बदमाश दबोचे, एक फरार

पुलिस ने दो ईनामी बदमाश दबोचे, एक फरार

Sun, 23 Dec 2018 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दो ईनामी बदमाश दबोचे, एक फरार

विज्ञापन
पुलिस ने दो इनामी बदमाश दबोचे, एक फरार

लखीमपुर खीरी। लूटपाट के इरादे से शनिवार की रात नहर की पटरी के किनारे खड़े 15 हजार रुपये के इनामी अंतरजनपदीय शातिर बदमाश को सदर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया, जबकि उसका साथी बाइक समेत भाग निकला। उधर, थाना फरधान पुलिस ने हत्या के मामले में फरार 20 हजार के शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है।
सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि वह शनिवार की रात राजापुर पुलिस चौकी पर मौजूद थे। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि देउवापुर गांव के पास नहर पटरी के किनारे एक गन्ने के खेत में कुछ बदमाश छुपे हैं। इस पर वह इंस्पेक्टर (अपराध) ऋषिदेव सिंह, सिपाही विजय शर्मा, अजय कुमार, अरविंद कुमार आदि के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने गन्ने के खेत की घेराबंदी की। इस पर बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। इस पर सिपाही विजय शर्मा ने दौड़ाकर सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव इच्छापुरवा निवासी शातिर बदमाश रूपन लोनियां को दबोच लिया, जबकि उसका साथी दयाराम बाइक समेत भागने में सफल रहा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गए बदमाश शातिर लुटेरा है। वह एक साल से डकैती के मामले में फरार चल रहा था। उस पर एसपी लखीमपुर खीरी ने 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा बरामद करने का दावा किया है। उधर थाना फरधान पुलिस ने इसी थाना क्षेत्र के गांव सासिया कॉलोनी देवकली निवासी 20 हजार के इनामी बदमाश आनंद को देवकली टावर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायरण सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने जुलाई 2018 में गांव गुलरीपुरवा निवासी मोती सिंह की हत्या कर दी थी और शव नदी में फेक दिया था। पुलिस ने दो दिन बाद शव बरामद किया था।
विज्ञापन


खीरी सहित कई जिलों में दर्ज हैं संगीन मामले
पकड़े गए बदमाश पर रूपन लोनिया के खिलाफ लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर सहित अन्य कई जिलों में समेत कई जिलों में हत्या, डकैती और अपहरण के मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि रूपन लोनियां गैंग बनाकर लूटपाट, चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि जनवरी 18 में शहर के दुर्गापुरम के दो घरों में डकैती की घटना उसने अपने साथियों के साथ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed