{"_id":"5c0c17e5bdec2241a111bfef","slug":"161544296421-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सौ ग्राम हीरोईन के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सौ ग्राम हीरोईन के साथ दो गिरफ्तार
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
08 एलकेएच 14
दो सौ ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार
एसपी ने पुलिस टीम को दिया पांच हजार का नकद पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस और स्वॉट टीम ने शुक्रवार की रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो युवकों को दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के पास से 100-100 ग्राम हेरोइन बरामद होने का दावा किया है। एसपी की माने तो दोनों शहर में हेरोइन की बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में थे। इसी बीच पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस लाइंस सभागार में एसपी पूनम ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली अशोक कुमार पांडेय और स्वॉट टीम शुक्रवार की शाम बरखेरवा पुलिस वाहनों और संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। रात करीब 10 बजे एलआरपी चौराहा की तरफ से आ रहे दो युवकों को पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे। इस पर कोतवाली में तैनात सिपाही विजय शर्मा, स्वॉट टीम के सिपाही कुलदीप और योगेश तोमर ने दोनों युवकों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 100-100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम शब्बू निवासी ग्राम चितरी थाना हजरतपुर जिला बदायूं और फूलमियां निवासी ग्राम नगला वजीर कासगंज बताया। एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बरामद हेरोइन गांव के फरचंद्र और साहिद दूधिया कहीं से लाकर हम लोगों को देता है और हम लोग उसे ग्राहक ढूंढ कर अधिक दामों में बेच देते हैं। पुलिस आरोपियों का अपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। सदर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।