{"_id":"5be04433bdec2269407efc89","slug":"161541424179-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला
Updated Mon, 05 Nov 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव ढखिया कुस्तोल में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। छह वर्ष पहले शादी हुई थी। मृतका के मायके वालों ने पति समेत अन्य ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ढखिया कुस्तोल गांव निवासी कमलेश कुमार की शादी छह वर्ष पूर्व 24 फरवरी 2012 को चितहला निवासी पूजा यादव के साथ हुई थी। मृतका के भाई चन्द्रेश कुमार मिश्रा ने मितौली थाने में दी तहरीर में बताया है कि बहन को क्षमता के अनुरूप दान दहेज दिया था, लेकिन मृतका के पति कमलेश कुमार, ससुर सोनेलाल, सास आदि दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी न कर पाने से पूजा को प्रताड़ित करके मार डाला गया। पांच नवंबर को सुबह गांव के किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी। सूचना के बाद मृतका का भाई चन्द्रेश गांव ढखिया कुस्तोल पहुंचा, जहां उसकी बहन का शव फंदे से लटका पाया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तहसीलदार मितौली उमाशंकर त्रिपाठी ने मृतका के शव का परीक्षण कर पंचनामा भरवाया। एसओ शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा, जिसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।