फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   शारदा में डूबे दो युवकों के शव बरामद

शारदा में डूबे दो युवकों के शव बरामद

Tue, 19 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
शारदा में डूबे दो युवकों के शव बरामद
लीड
विज्ञापन

18 एलकेएच 10, 11, 12
शारदा में बहे दोनों युवकों के शव बरामद
नहाते समय बहे थे पांचों युवक
एक की हालत गंभीर, लखनऊ भर्ती

अमर उजाला ब्यूरो
शारदानगर/खीरी टाउन। शारदा बैराज में बहे पांच युवकों में से गोताखोरों ने एक युवक का शव रविवार की रात बरामद कर लिया था, जबकि दूसरा शव सोमवार को बरामद हुआ। एसपी रामलाल वर्मा रविवार की रात मौके पर पहुंचे और पुलिस से घटना की जानकारी ली।
रविवार को मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी 21 वर्षीय समीर, 18 वर्षीय जुनैद, 13 वर्षीय शादाब, 21 अकमल, 18 नदीम, 20 साकिब जैद और 18 अनीस घर शारदा बैराज घूमने गए थे। शाम छह बजे के करीब धौरहरा क्षेत्र में बैराज में नहाते समय अनीस को छोड़कर पांचों गहरे पानी में चले गए। चीखपुकार मचने पर आसपास खड़े लोग युवकों को बचाने के लिए बैराज में कूद पड़े। लोगों ने साकिब जैद, नदीम और शादाब को बचा लिया। शादाब की हालत खराब होने पर लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि जुनैद और समीर की तलाश जारी रही। रात करीब 11.00 बजे समीर का शव घटना स्थल के पास बरामद हो गया। जबकि सोमवार को फिर सर्च अभियान चलाया गया तो जुनैद का शव घटना स्थल से करीब 400 मीटर दूर उतराता मिला। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


सैय्यदबाड़ा में छाया मातमी सन्नाटा
खीरी टाउन। शाराद नगर में मोहल्ले के ही पांच बच्चों के डूब जाने की खबर आई तो मोहल्ले के लोग सकते में आ गए। युवकों के घरों में चीखपुकार मच गई। लोग घटना स्थल की और दौड़ पड़े। हादसे में दो युवकों की मौत होने से मोहल्ले में मातमी सन्नाटा छाया है। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। हादसे में शिकार हुए युवकों के घरों पर लोगों की भारी भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार भाइयों में दूसरे नंबर का था जुनैद
शारदा बैराज में डूबा जुनैद चार भाईयों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता मोहम्मद नाजिम उर्फ चुन्ना आलू के छोटे व्यापारी हैं। जुनैद भी अपने पिता का धंधे में हाथ बंटाता था। उसकीचार बहने हैं। जुनैद की मौत से उसकी मां फातिमा और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


ईद पर घर आया था समीर
मोहल्ला सैय्यदबाड़ा निवासी शाबिर खां ने बताया कि उनके चार पुत्र और सात पुत्रियां हैं। पुत्रों में समीर सबसे छोटा था। वह दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करता था। ईद पर वह चार दिन पहले घर आया था। समीर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। मां शाहना परवीन और परिवार के अन्य लोगों का रो-रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed