फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   भूमि विवाद में अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या

भूमि विवाद में अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या

Fri, 29 Sep 2017 11:58 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या
हत्या - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खमरिया (लखीमपुर खीरी)। थाना ईसानगर क्षेत्र के गांव शेखनापुर निवासी 55 वर्षीय रामआसरे गुप्ता को शुक्रवार शाम करीब पांच बजे जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने पहले बांके से खांदा, फिर गोली मार दी। हत्यारे इतना बेखौफ थे कि पत्नी के साथ घास काटकर लौट रहे अधेड़ को न सिर्फ सरेशाम घेर लिया, बल्कि गांव की ओर चीखकर पत्नी के भागने से पकड़े जाने की भी परवाह नहीं की। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना के करीब पौने दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच लाश खेत में ही पड़ी रही।
पत्नी गोदावरी के अनुसार गांव शेखनापुर निवासी राम आसरे गुप्ता का गांव के ही धर्मपाल यादव से तीन साल पहले एक बीघा जमीन खरीदी थी। उसी जमीन को धर्मपाल फिर हथियाना चाहता था, जिसका विवाद चल रहा था। बकौल पत्नी, शुक्रवार को वह दोनों खेत से घास काटकर घर लौट रहे थे तो गांव से करीब तीन सौ मीटर पहले गांव निवासी धर्मपाल, रामबालक और शैलेश ने उन्हें घेर लिया। उनके हाथों में तमंचे और बांका देख वह चीखती हुई गांव की ओर भागी, लेकिन उन लोगों ने इसकी परवाह न करते हुए पति पर बांके से कई प्रहार किए और बाद में तमंचे से पेट में गोली मार दी। इधर गांव से जब वह लोगों के साथ मौके पर आई तो हमलावर मोके से भाग निकले। सरेशाम में हत्या की वारदात से गांव में दहशत फैल गई। सूचना पर एसओ पीके मिश्रा और खमरिया चौकी इंचार्ज फूलचंद मौके पर पहुंचे। पुलिस शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


पत्नी मृतक घटना की चश्मदीद है, जिसने तीन लोगों के खिलाफ बांके से खांदकर गोली मार देने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीके मिश्रा, एसओ-ईसानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed