फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   दुधवा के बफरजोन से पकड़े गए दो लकड़कटटे

दुधवा के बफरजोन से पकड़े गए दो लकड़कटटे

Sun, 10 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
दुधवा के बफरजोन से पकड़े गए दो लकड़कटटे
फोटो- 10 जीएलए-बीकेजी07
विज्ञापन


दुधवा के बफरजोन से
दो लकड़कट्टे पकडे़
शाहजहांपुर जिले के खुटार रेंज का मामला
मैलानी रेंजर ने बाइक सहित दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
बांकेगंज।
हाल ही में दुधवा के बफरजोन में शामिल हुए शाहजहांपुर जिले की खुटार रेंज में वन विभाग की टीम ने दो लकड़कट्टों को पकड़कर उनके कब्जे से छह नग साखू लकड़ी का चिरान बरामद किया है।

रेंजर मैलानी डीएस यादव ने बताया कि हाल ही में दक्षिण खीरी वन प्रभाग के मैलानी रेंज की दुधवा बफरजोन में शामिल हुए जिला शाहजहांपुर की खुटार रेंज में रविवार सवेरे वन विभाग की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम में शामिल डिप्टी रेंजर सुदर्शन सिंह, वन दरोगा राजेश सिंह आदि को एक बाइक पर दो लकड़कट्टे साखू लकड़ी का चिरान ले जाते दिखे। टीम को देखकर लकड़कट्टे जब तक भागने का प्रयास करते इससे पहले टीम ने उन्हें दबोच लिया। रेंजर ने बताया कि दोनों लकडकट्टों की बाइक पर छह नग साखू लकड़ी के फ्रेम बरामद हुए है। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम बबलू खां निवासी खाले कॉलोनी मैलानी और कासिम निवासी धनेगा, थाना सेहरामऊ जिला पीलीभीत बताया है। उन्होंने बताया कि दोनों लकड़कट्टों का वन अधिनियम में चालान और पकड़ी गई लकड़ी सीज कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed