फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सड़क हादसे में शाहजहांपुर के कार चालक की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में शाहजहांपुर के कार चालक की मौत, दो घायल

Fri, 07 Jul 2017 04:59 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में शाहजहांपुर के कार चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। भीरा रोड पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की गुरुवार की देर रात आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार चला रहे शाहजहांपुर केे एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक बुजुर्ग समेत दो लोग घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के हैं।

शाहजहांपुुर के ग्राम मूड़ा पैैनारी थाना पुुवायां निवासी 60 वर्षीय सरनाम सिंह यादव अपने भतीजों 24 वर्षीय अनिल उर्फ राम लखन यादव और 25 वर्षीय सुधीर पुत्र राम नरेश यादव केे साथ भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम बोझवा के पास रिश्तेदारी में एक बच्चे केे छठी समारोह में शिरकत करने आए थे। दोनों देर शाम वैगन आर कार सेे अपने घर वापस लौट रहे थे। रात करीब दस बजे मैलानी थाना क्षेत्र के भीरा रोड पर दमहा पुुलिया के पास उनकी कार मैैलानी की ओर से आ रही ईंटों भरी ट्र्ैक्टर ट्रॉली से टकरा गई, जिससे कार चालक समेत तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को भीरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सुधीर सिंह ने दम तोड़ दिया। अनिल ने बताया कि सुुधीर और वह दोनों चचेरे भाई हैं तथा सरनाम सिंह उसके ताऊ हैं। हादसे के बाद चालक ट्रॉली मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली को कब्जे में लिया हा। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed