{"_id":"5d15011a8ebc3e3cd43e7079","slug":"1561657607131600-lakhimpur-news71","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप में लदा 1600 लीटर केरोसिन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिकअप में लदा 1600 लीटर केरोसिन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की राजापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर पिकअप में लदा आठ ड्रम (1600 लीटर) केरोसिन कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मामले की सूचना जिला पूर्ति अधिकारी को दी। इसके बाद पूर्ति निरीक्षक सर्वेश शर्मा ने केरोसिन भरे आठ ड्रमों को नगर क्षेत्र के कोटेदार विजय भारती की सुपुर्दगी में दिया है।
प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि सलेमपुर-ऐरा रोड पर एक हास्पिटल के पास खराब खड़ी पिकअप से आठ ड्रमों को दूसरी पिकअप में लादकर कहीं ले जाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर हाईवे पर रामापुर और राजापुर के बीच पिकअप को रोक लिया। पिकअप चालक सुभाषनगर निवासी वीरेंद्र गिरि से पुलिस ने पूछताछ की, तो उसने भी गोलमोल जवाब दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चालक ने मोहल्ला संकटा देवी स्थित एक व्यापारी के यहां केरोसिन ले जाने की जानकारी दी है। मामले की जांच और कार्रवाई पूर्ति विभाग करेगा, जबकि पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पूर्ति निरीक्षक सर्वेश शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में केरोसिन तेल के कोई कागज नहीं मिले हैं और ड्रमों पर किसी का नाम भी नहीं पड़ा है। अभी मामले की जांच कर रिपोर्ट डीएम के पास भेजी जाएगी। इसके बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।