फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   कार सवार बदमाशों ने सेल्समैन से 1.21 लाख लूटे

कार सवार बदमाशों ने सेल्समैन से 1.21 लाख लूटे

Sun, 23 Jun 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
कार सवार बदमाशों ने सेल्समैन से 1.21 लाख लूटे
लखीमपुर खीरी। कार सवार बदमाशों ने शुक्रवार शाम शराब की दुकान के सेल्समैन को लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठाया। कुछ दूर चलने के बाद उसके पास से बिक्री के 1.21 लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचा की बट मारकर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

गोला कोतवाली के मोहल्ला पश्चिमी दीक्षिताना निवासी अंशुमान गुप्ता ने बताया कि वह शहर के मोहल्ला ईदगाह में स्थित एक देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। शुक्रवार शाम दुकान बंद कर बिक्री के 1.21 लाख रुपये लेकर घर के लिए निकला था। छाउछ चौराहा पर खड़ी एक कार में सवार चार लोगों ने उससे कहा कि वह लोग गोला जा रहे हैं। यदि गोला चलना है तो कार में बैठ लो। इस पर वह कार में बैठ गया। चालक कार को लेकर गोला की ओर बढ़ा, लेकिन लालपुर के पहले रमुवीपुर चौराहे से चालक ने नहरिया पर कार मोड़ दी और खखरा पुलिया के पास आ गए। उसने जब कार मोड़ने का विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी। तमंचा की बट मारकर घायल कर दिया। उससे 1.21 लाख रुपये की नकदी लूट ली और और भाग गए। सेल्समैन ने बताया कि इसी बीच थाना फरधान के प्रभारी निरीक्षक एसएन सिंह आते दिखे तो उसने उन्हें रोककर पूरी घटना बताई। प्रभारी निरीक्षक ने घटना की सूचना सदर कोतवाली समेत अन्य थानों को दी और बदमाशों की सुरागरसी करने लगे। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह, एलआरपी चौकी प्रभारी हरिदास चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed