फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   बाइक साइकिल से टकराई, एक की जान गई

बाइक साइकिल से टकराई, एक की जान गई

Sun, 23 Jun 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
बाइक साइकिल से टकराई, एक की जान गई
निघासन। ससुराल से अपने घर बिना हेलमेट बाइक से जा रहे मझगई निवासी एक युवक साइकिल से टकरा गया जिससे साइकिल सवार और बाइक चालक दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। बाइक चालक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पलिया थानाक्षेत्र के कस्बा मझगई निवासी शहाबुद्दीन ने बताया कि उसके 22 वर्षीय पुत्र सलीम का विवाह पिछले दो माह पहले रकेहटी निवासी आरिफ की पुत्री रोशमीन बानो से हुई थी। वह मायके में थी। सलीम शुक्रवार को ससुराल आया था। शाम करीब सात बजे वह अपने घर के लिए रवाना हुआ। दुर्गापुरवा निवासी 21 वर्षीय आफताब की लुधौरी चौराहे पर बाल कटिंग की दुकान है। शाम को वह भी दुकान बंद कर अपने गांव साइकिल से जा रहा था। पलिया निघासन स्टेट हाईवे पर लोनियनपुरवा मोड़ के पास बाइक साइकिल में पीछे से जा टकराई, जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पीआरवी के जवानों ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां पर सलीम की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में उसकी रात करीब दो बजे मौत हो गई। मृतक शहाबुद्दीन का इकलौता पुत्र था। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed