{"_id":"5d0e74bf8ebc3e5cf86912be","slug":"156122846312-lakhimpur-news125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार का पैर कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार का पैर कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। लखीमपुर-शारदा नगर मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक के पहिए के नीचे आकर उसका पैर कुचल गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
खीरी टाउन के मोहल्ला कटरा निवासी मोहम्मद सलीम (48) किसी काम से निघासन गए थे। शनिवार दोपहर वह बाइक से घर वापस खीरी जा रहे थे। इस बीच कोतवाली सदर के मंझरा फार्म के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे सलीम का पैर ट्रक के पहिये के नीचे आकर कुचल गया। गंभीर हालत के चलते वह वहीं बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंची महेवागंज चौकी पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। चौकी प्रभारी पारस नाथ यादव ने बताया चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।