{"_id":"5d0932d08ebc3e0594555e30","slug":"15608839072-lakhimpur-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धा का क्षत विक्षत शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वृद्धा का क्षत विक्षत शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। कस्बे के पुवायां रोड पर पशु बाजार के बाग के पास गन्ने के खेत में एक 60 वर्षीय महिला का शव क्षतविक्षत हालत में बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त कसबे के मोहल्ला बाजारगंज निवासी मुन्नी देवी के रूप में हुई है। वह 10 जून को घर से दवा लेने जाने की बात कहकर निकली थीं। इसके बाद से घर वापस नहीं लौटीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
मोहल्ला बाजारगंज निवासी सुनील ने बताया कि उसकी मां मुन्नी देवी 10 जून को दोपहर करीब तीन बजे दवा लेने की बात कहकर घर से अकेली गई थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। इस पर परिवार के लोग चिंतित हो गए और तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। 12 जून को मां के गायब होने की लिखित सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज नहीं की। न ही मां की तलाश करने में कोई रुचि दिखाई। पुलिस घरवालों से तलाश करने और पता चलने पर बताने की बात कहती रही। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे कुछ लोगों ने पशु बाजार के निकट गन्ने के खेत में एक शव पड़ा देखा गया। सूचना पर वह अपने भाई अरविंद के साथ मौके पर पहुंचा। इसी बीच कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव काफी क्षत-विक्षत हालत में था। दोनों भाइयों ने कपड़ों से शव की शिनाख्त अपनी मां मुन्नी देवी के रूप में की। मौके पर पहुंचे एसआई मुश्ताक खां, एसआई अरुण कुमार ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। उधर परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक के पुत्र सुनील ने बताया कि वर्ष 2011 में उसके भाई बृजेश की हत्या कर दी गई थी, जिसके आरोपी करीब डेढ़ महीने से जेल से बाहर हैं। एक सप्ताह पूर्व पड़ोस के लोगों द्वारा उन्हें एक-एक करके मार डालने की धमकी मिली थी, जिस कारण उसने अपनी मां की हत्या होने की आशंका जताई है। शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पति माखन की मौत छह वर्ष पूर्व हो चुकी थी। पुत्र अरविंद, सुनील और बहू मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। एसआई मुश्ताक खां ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा। अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।