फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   तमंचे के बल पर राहगीर को लूटा

तमंचे के बल पर राहगीर को लूटा

Wed, 19 Jun 2019 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर राहगीर को लूटा
संसारपुर। गोला-खुटार मार्ग से सौंखिया गांव को जाने वाले संपर्क मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक बाइक सवार को रोक लिया और उसकी पिटाई कर मोबाइल, साढ़े नौ हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाशों ने उसे बांधकर गन्ने के खेत में डाल दिया और फरार हो गए। किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद पीड़ित ने घटना की सूचना संसारपुर चौकी को दी।
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम अंगदपुर निवासी रईस खान अपनी बाइक से सोमवार की शाम गोला खुटार मार्ग से सौंखिया मार्ग पर जा रहे थे। रईस खान ने बताया कि वह सौंखिया वाले खड़ंजे पर कुछ दूर आगे चले। तभी पीछे से एक बाइक पर तीन बदमाश आ गए। तमंचा और चाकू के बल पर उसे रोक लिया। बाइक रुकते ही एक बदमाश ने बाइक की चाबी निकालकर गन्ने के खेत में फेंक दी। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू सेेे रईस के ऊपर प्रहार कर दिया, जिससे उसके हल्की चोटें भी आई हैं। बदमाशों ने रईस के जेब में रखा मोबाइल और 9500 रुपए लूट लिए। बदमाश उसे गन्ने के खेत में ले गए जहां उसी के कपड़े से उसके हाथ-पैर बांध दिए और खेत में डालकर भाग निकले। किसी तरह बंधन मुक्त होने के बाद रईस खां ने संसारपुर चौकी आकर पुलिस को सूचना दी। तहरीर देकर पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। चौकी प्रभारी धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया तहरीर मिली है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed