{"_id":"5d0932408ebc3e0594555e0d","slug":"156088376319-lakhimpur-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीने का लिंटर तोड़ दुकान में चोरी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जीने का लिंटर तोड़ दुकान में चोरी की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी। चोरों ने व्यापार मंडल महामंत्री की दुकान के छत के जीने का लिंटर तोड़ डाला, लेकिन डबल लिंटर होने की वजह से उन्हें चोरी में कामयाबी नहीं मिल सकी है।
मेन मार्केट में रेलवे स्टेशन चौराहा के पास व्यापार मंडल महामंत्री अमित अरोरा की इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल की दुकान है। अमित अरोरा ने बताया कि दुकान के अंदर से ही ऊपर जाने के लिए जीना बना हुआ था। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से जीने के ऊपर लिंटर डलवाकर उसे बंद करा दिया था। कुछ दिन पहले छत टपकने पर उन्होंने उस पर फिर से एक और लिंटर डलवा दिया। चोरों ने छत से दुकान में जाने के लिए जीने के लिंटर को तोड़ डाला, लेकिन दूसरा लिंटर देख शायद वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि पड़ोसी के बताने पर उन्हें जीने की छत काटे जाने की खबर हो सकी। यह घटना कब की है, यह वह नहीं बता सके। सूचना पर हल्का इंचार्ज अजय मिश्र ने मौके का जायजा लिया। एसओ सुनीत कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। रात्रि गश्त को और मजबूत किया जाएगा। ब्यूरो