{"_id":"5d067bb98ebc3e6c6931c928","slug":"15607059648-lakhimpur-news119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्जनपदीय गिरोह के चार बदमाश, माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस के हत्थे चढ़े अंतर्जनपदीय गिरोह के चार बदमाश, माल बरामद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बाइकों पर सवार होकर आ रहे छह बदमाशों में से चार को गिरफ्तार किया जबकि दो बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकला। गैंग के सदस्य खीरी जिले के अलावा आसपास के जिलों में भी चोरी, लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बड़ी मात्रा में जेवर और 14 हजार रुपये ,कपड़े आदि बरामद किए हैं। बदमाशों ने खीरी जिले में अब तक छह चोरियों की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।
प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह ने बताया कि शनिवार की रात सूचना मिली कि शारदानगर की ओर से कुछ बदमाश तीन बाइकों पर सवार होकर शहर की ओर आ रहे हैं। इस पर उन्होंने दरोगा विजय कुमार शुक्ला, क्राइम ब्रांच के दरोगा अनिल कुमार सिंह और उनकी टीम को साथ लेकर टेढुवी तिराहे की घेराबंदी कर चेकिंग की। रात करीब एक बजे आईं तीन बाइकों को टीम ने जब रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने उस पर फायर कर भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग कर भाग रहे सदरू, तौकीर उर्फ मिर्ची, मासूम उर्फ हक्कल निवासी पठाननपुरवा थाना निघासन और गुड्डू निवासी शंकरपुर थाना खीरी को दबोच लिया, जबकि नाजिर निवासी पठानपरुरवा और मुस्लिम निवासी रामापुर कोतवाली सदर फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचा, दो छुरी भी बरामद की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के कसबा अलीगंज में ज्वैलरी और किराने की दुकान, सात-आठ दिन पहले धौरहरा के गांव पकरिया और सेमरी के एक घर में चोरी और ढाई महीने पहले थाना फूलबहेड़ क्षेत्र के गांव पतरासी में दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना स्वीकार की। पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर दो जोड़ी बिछुआ, चार साड़ी, दो बेडसीट, दो लोवर, 10 पीस बनियान, 10 अंडरवियर, तीन पिट्ठू बैग, छह लेडीज पर्स, सात पॉकेट पर्स और 14 हजार रुपये की नकदी बरामद की है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गैंग निघासन का है। गैंग के सदस्य बहराइच, सीतापुर, शाहजहांपुर बाराबंकी आदि जिलों में चोरी-लूट की वारदात करते थे। पुलिस पकड़े गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। पुलिस ने सभी बदमाशों का चालान भेजा है।