{"_id":"5cf94fa9bdec2207203ae7b7","slug":"15598427238-lakhimpur-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। थाना मैगलगंज के गांव मझिया में हुई सावित्री की बांके से खांदकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृत महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद करने का दावा किया है।
थाना मैगलगंज के गांव मझिया निवासी सावित्री देवी की तीन जून को दिनदहाड़े उसके पति गंगाराम ने पड़ोसी के घर से खींचकर बांके से काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस लाइंस सभागार में एसपी पूनम ने बताया कि बृहस्पतिवार को मैगलगंज पुलिस ने आरोपी गंगाराम को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि करीब दो साल से उसकी पत्नी सावित्री देवी का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने कई बार समझाया-बुझाया, लेकिन वह नहीं मानी। दो मई को वह फिर पड़ोसी के घर चली गई थी। इसी आवेश में आकर उसने अपनी पत्नी की पड़ोसी के घर से खींचकर बांके से खांदकर हत्या कर दी थी। एसपी ने खून के धब्बे लगा बांका भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे अदालत ने उसे जेल भेज दिया।