फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   डॉट से क्षुब्ध होकर युवक नहर में कूदा

डॉट से क्षुब्ध होकर युवक नहर में कूदा

Mon, 03 Jun 2019 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
डॉट से क्षुब्ध होकर युवक नहर में कूदा
निघासन। क्षेत्र के गांव पढुआ में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक युवक ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। दूसरे दिन भी उसकी तलाश जारी है, लेकिन उसका शव नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

पढुआ चौकी इंचार्ज हनुमंत तिवारी ने बताया कि गांव पढुआ निवासी तफज्जुल का 24 वर्षीय बेटा मुस्तकीन गांव के कुछ साथियों के साथ शनिवार को घास छीलने गया था। वहां पर मुन्ना हलवाई के बेटे से कुछ कहासुनी हो गई। जब वह घास छीलकर घर आया तो मुस्तकीन के पिता तफज्जुल ने उसे डांट दिया। नाराज मुस्तकीन घर से चला गया और गांव के पूरब तरफ स्थित नहर में छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते हुए कई लोगों ने देखा, लेकिन जब तक वह लोग नजदीक आते वह डूब चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नहर में पानी अधिक होने के अलावा मगरमच्छ भी हैं, जिससे उसकी सघनता से तलाश नहीं हो सकी है। कुछ गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। दरोगा हनुमंत तिवारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम की है। नहर में उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed