{"_id":"5ce6e6adbdec22078a1fcf5b","slug":"155863625711-lakhimpur-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार न मिलने से क्षुब्ध युवक ने लगाई आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज में कार न मिलने से क्षुब्ध युवक ने लगाई आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला कुम्हान टोला में एक युवक ने दहेज में कार न मिलने से क्षुब्ध होकर कमरे में आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सूचना पर पहुंचे दमकल और पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर युवक की जान बचाई और आग पर काबू पाया। पुलिस ने प्रयास करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है।
कुम्हारन टोला में पटेल संस्थान के निकट निवासी स्वर्गीय विष्णु कुमार के 35 वर्षीय पुत्र संजय चौधरी ने गुरुवार की दोपहर मकान में अपने कमरे को अंदर से बंद कर आग लगा ली। जब धुआं उठा तो संजय की मां प्यारा देवी ने शोर मचाकर मोहल्ले वालों को इकट्ठा किया। मोहल्ले वालों की सूचना पर पहुंचे फायर दमकल यूनिट इंचार्ज सुरेंद्र सिंह शिंदे के साथ पहुंचे दमकल और पुलिस कर्मियों ने बचाव कार्य शुरू किया। छत पर चढ़कर जीने के सहारे उतरकर दमकल कर्मियों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर संजय को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई और आग पर काबू पाया। आग से संजय के कमरे में रखा बेड, अलमारी, कपड़े आदि सामान जलकर नष्ट हो गया। पुलिस ने संजय चौधरी को हिरासत में ले लिया।
दहेज में कार न मिलने से नाराज था संजय
कोतवाली में मौजूद संजय चौधरी ने बताया कि 28 मई वर्ष 2018 को उसकी शादी हुई थी। सीतापुर के देवरिया निवासी उसके ससुर बंधालाल ने दहेज में कार देने का वादा किया था। ससुराल में साले की शादी होने के कारण पत्नी पप्पी देवी मायके में है। बार-बार कहने के बाद भी उसके ससुर कार देने में टालमटोल कर रहे हैं। आज भी ससुर से बात होने के बाद गुस्से में आकर उसने अपने कमरे में आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।