फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विवाहिता ने फंदे से लटकर जान दी

Tue, 21 May 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के कंधरापुर गांव में एक विवाहिता ने ससुरालियों की यातनाओं से तंग आकर कमरे के अंदर फंदे से झूलकर जान दे दी है। मायके वालों ने दहेज में दो लाख रुपये, बाइक की मांग दर्शाकर पति समेत चार पर दहेज हत्या की नामजद रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक को दी तहरीर में मृतका के पिता स्वामी दयाल निवासी भंसरिया कोतवाली सदर ने कहा कि उसने अपनी पुत्री नीलम देवी (22) की शादी पिछले वर्ष 27 अप्रैल को हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कंधरापुर निवासी महेंद्र कुमार के बेटे सत्यम उर्फ सत्यपाल के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न करने पर पति सत्यम उर्फ सत्यपाल, ससुर महेंद्र कुमार, सास, ननद मंजेश देवी उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करते थे। रविवार की शाम ससुरालियों ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसकी पुत्री ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली है। सूचना पर जब वह कंधरापुर पहुंचे तो उन्हें पुत्री का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे। स्वामी दयाल का कहना है कि ससुराल वालों ने दहेज की खातिर उसकी पुत्री की हत्या कर शव फांसी के फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सियाराम ने बताया कि मायके वालों की सूचना पर शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता स्वामी दयाल की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी मृतका के पिता सत्यम उर्फ सत्यपाल को हिरासत में ले लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed