फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Dec 2018 05:31 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
दवा लेकर लौट रही विवाहिता से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन


सिकंद्राबाद। विवाहिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। इसके साथ ही पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना नीमगांव क्षेत्र के 35 वर्षीय महिला ने रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे यूपी 100 पुलिस को कॉल करके दुष्कर्म होने की जानकारी दी। इस पर पहुंची पुलिस टीम और इंस्पेक्टर नीमगांव पान सिंह ने महिला की आपबीती सुनीं। पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसका मायका थाना फरधान क्षेत्र के एक गांव में है। पिता की तबीयत खराब चल रही है, उन्हें दवा दिलाने गई थी। रविवार शाम को वह बस से घर लौट रही थी तभी नगरा चौराहा पर उतरी और पैदल घर की ओर जाने लगी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसे जबरन अपने साथ बैठा लिया। आरोप है कि बाइक थाना नीगांव के जैतापुर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह चला रहा था। कुछ दूर स्थित गांव भुड़हा के निकट एक गन्ने के खेत में बाइक समेत ले गया। बाइक चालक अज्ञात युवक बाइक के पास ही खड़ा रहा, जबकि धर्मेंद्र उसे कुछ दूर स्थित खेत के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटकर उसने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पर इंस्पेक्टर पान सिंह भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक पान सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर धर्मेंद्र सिंह को नामजद कर एक अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया आरोप संदिग्ध प्रतीत होता है। मामले की जांच सीओ मोहम्मदी कर रही हैं। मुख्य आरोपी धर्मेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed