{"_id":"5ac8c0554f1c1bdd618b5f84","slug":"151523105877-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने खीर खाई, पिया पानी फिर उड़ाया दुकान का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने खीर खाई, पिया पानी फिर उड़ाया दुकान का माल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 07 Apr 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
burgalary
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस स्टैंड रोड पर गुरुगोविंद सिंह चौक के पास स्थित एक स्वीट्स हाउस के शटर का ताला तोड़कर शुक्रवार की रात चोर अंदर घुस गए। पहले खीर, मीठा खाया और पानी पिया, फिर नकदी समेत हजारों का सामान चोरी कर भाग निकले। दुकान स्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन
मोहल्ला बहादुरनगर निवासी नितिन गुप्ता की गुरु गोविंद सिंह चौक के पास मिठाई की दुकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। चोरों ने काउंटर में रखी मिठाई और खीर खायी और बोतलों में रखा ठंडा पानी पिया। दुकान में रखी 18 हजार रुपये की नकदी, एक स्टोव मशीन, वाईफाई मॉडम, एंट्री रजिस्टर आदि सामान चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जब 10 बजे वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताले टूटे पड़े थे। दुकान के अंदर पानी की खाली बोतलें पड़ीं थीं। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन