{"_id":"5a1462284f1c1b6a678bd128","slug":"151511285288-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"....तो पुलिस का फेल है सर्विलांस सिस्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
....तो पुलिस का फेल है सर्विलांस सिस्टम
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
सिंगाही थाना क्षेत्र के भट्ठा व्यावसाई से रंगदारी मांगने के लिए 13 दिनों से आ रहे फोन के मामले में अभी तक पुलिस कॉलर की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई है, जबकि फोन कॉल सर्विलांस पर लगाने का दावा पुलिस कर रही है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस का सर्विलांस सिस्टम फेल है या पुलिस जानबूझकर इस मामले में हीलाहवाली कर रही है।
थाना सिंगाही के पोखरी गांव स्थित भट्ठा के स्वामी बाबू भाई को 13 दिन से लगातार रंगदारी के लिए फोन आ रहे हैं। रंगदारी न देने पर बेटे के अपहरण की धमकी दी जा रही है। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कई दिनों तक इस मामले पर गौर नहीं किया। बाद में जब कॉल आने का सिलसिला बंद नहीं हुआ तो उसके घर पर पुलिस तैनात की गई। बावजूद इसके भट्ठा स्वामी को लगातार एक ही मोबाइल नंबर से धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को भी कॉलर ने दिन में तीन बार कॉल की और धमकी दी। शाम के समय आरोपी कॉलर ने 19 मिनट तक बातचीत करते हुए व्यापारी को काफी धमकाया। पुलिस का कहना है कि कि कॉलर का फोन सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस कॉलर की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक पुलिस कॉलर की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई है। लगातार दिन भर में चार से पांच कॉल कर कॉलर भट्ठा स्वामी को धमकी दे रहा है। इतना सब होने के बावजूद पुलिस की सर्विलांस टीम बदमाश की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पाई।
विज्ञापन
चाहे जितनी पुलिस लगा लो नहीं बचोगे
मंगलवार को कॉलर ने तो इतना तक कह दिया कि चाहे जितनी पुलिस लगा लो, तुझे पुलिस नहीं बचा पाएगी। इस धमकी से ईंट भट्ठा मालिक और उसका परिवार काफी डरा सहमा है। बच्चे भी 13 दिन से स्कूल भी नहीं गए हैं।
व्यापार मंडल ने दी
बाजार बंद की धमकी
नगर व्यापार मंडल बेलरायां के महामंत्री रमाशंकर पांडेय ने बताया कि ईंट भट्ठा स्वामी को 13 दिन से फोन कर लगातार रंगदारी और धमकी मांगी जा रही है, लेकिन पुलिस कई दिनों से खुलासा शीघ्र करने का दावा कर रही है। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने यदि ईंट भट्ठा मालिक से रंगदारी मांगने वाले को एक सप्ताह में नहीं पकड़ा तो व्यापारी बाजार बंद कर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
पुलिस को काफी हद तक सफलता मिल चुकी है। टीमें लगी हुई हैं। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
- डॉ. एस चन्नप्पा, एसपी खीरी