{"_id":"59f368234f1c1b78548b96da","slug":"151509124131-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले पुत्र की कर दी हत्या, उसके बाद खुद कर ली आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले पुत्र की कर दी हत्या, उसके बाद खुद कर ली आत्महत्या
Updated Fri, 27 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/धनगढ़ी-नेपाल।
कैलाली जिले की अतरिया बाजार में कर्ज में डूबे पिता ने अपने आठ वर्षीय पुत्र की हत्या करने के बाद खुद पंखे में लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला धनगढ़ी सेती अंचल अस्पताल में भेज दिया है।
कैलाली जिले की गोदावरी नगरपालिका तहत अतरिया बाजार निवासी विशेश्वर जोशी ने अपने घर में कमरे में अंदर से बन्द कर अपने आठ वर्षीय पुत्र आरबी जोशी के मुंह पर तकिया रखकर उसको मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद उसने प्लास्टिक स्टूल का सहारा लेकर पंखे में लटक कर आत्महत्या कर ली। धनगढ़ी जिला पुलिस निरीक्षक ईश्वरी प्रसाद पांडेय ने बताया कि सुबह बच्चे के आस पास न दिखने पर पड़ोसियों ने उस की तलाश की और घर अंदर से बंद होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे के बंद दरवाजे को तोड़ा, तो अंदर का नजारा ही अलग था। बिस्तर पर पुत्र की लाश पड़ी थी तो पंखे से पिता की लाश झूल रही थी। उसके पास से एक सुसाइट नोट भी पुलिस को मिला है जिसमें बाप ने लिखा है कि उसके ऊपर बाजार और बाहर का काफी कर्जा हो गया था, जिसके कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसके न रहने पर कर्जदार उसके पुत्र को परेशान करेंगे, इसलिए उसको भी मौत के घाट उतार रहा है। घर पर केवल बाप बेटा ही अकेले थे। उसकी पत्नी अजिता जोशी भैया दूज पर अपने मायके विराटनगर गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर धनगढ़ी सेती अंचल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।