फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   21 thousand gas stations robbed in broad daylight

पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े 21 हजार की लूट

Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो मैलानी (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 21 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
21 thousand gas stations robbed in broad daylight
लूट - फोटो : अमर उजाला
सेल्समैन को तमंचे की बट से मारकर किया घायल, पुलिस ने दर्ज की लूट की रिपोर्ट 
विज्ञापन

 खुटार रोड पर वन बैरियर के पास सुरेंद्र शर्मा के पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े बाइक सवार तीन युवकों ने सेल्समैन को घायल कर 21 हजार रुपये लूटे लिए और फरार हो गए।
 सोमवार की दोपहर करीब सवा दो बजे बाइक से आए तीन युवकों ने बाइक में दो सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया। सेल्समैन इंदल ने जब पैसे मांगे तो एक बदमाश बोला अभी दे रहे हैं। इसी बीच दूसरे बदमाश ने सेल्समैन की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और उसके हाथ से ब्रिकी के रुपये छीनने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने सेल्समैन के सिर पर तमंचे की बट मार दी और एक फायर भी किया। बट लगने से वह लहूलुहान हो गया। घायल इंदल ने बताया कि बदमाश उसे पकड़कर ऑफिस के अंदर ले गए और वहां बैठे मैनेजर रफीक पर भी तमंचा तान दिया और दराज में रखी 21 हजार रुपये लूट लिए। एक बदमाश बाइक स्टार्ट करके रोड के पास खड़ा रहा। 15 मिनट तक घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश खुटार की ओर बाइक समेत भाग निकले। सूचना पर एसओ अजय यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद बदमाशों की खोजबीन की, लेकिन बदमाशों का कोई अतापता नहीं चल सका। एसओ ने घटना की जानकारी थाना खुटार और सेहरामऊ उत्तरी सहित आसपास के थानों की पुलिस को दी है। उधर एसपी मनोज कुमार झा और सीओ गोला निर्मल कुमार विष्ट ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

--
कुछ देर पहले ही बैंक गया था कैश
पंप मैनेजर रफीक खान ने बताया कि बदमाशों के आने से कुछ देर पहले ही स्टाफ  कैश जमा करने बैंक गया था, इसलिए बदमाश अधिक कैश लूट पाने में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने बताया कि बदमाश यदि आधे घंटे पहले आते तो काफी राशि चली जाती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बदहवास हो गए बुजुर्ग पंपस्वामी
पंप पर लूट की घटना की सूचना जब पेट्रोल पंप स्वामी बुजुर्ग सुरेंद्र शर्मा को मिली तो वह वहां पहुंचे। वहां खून से लथपथ सेल्समैन को देखकर वह बदहवास हो गए। पंप स्वामी पहले से ही बीमार चल रहे हैं।
--
पेट्रोल पंप पर नहीं लगे हैं सीसी कैमरे
पेट्रोल पंप पर सीसी कैमरे नहीं लगे हैं। पुलिस के मुताबिक कई बार पंप स्वामियों को सीसी टीवी कैमरे लगाने के  लिए कहा गया है, लेकिन इस पर कोई अमल नहीं करता है। पेट्रोल पंप पर यदि कैमरे लगे होते तो आसानी से शिनाख्त कर बदमाशों को पकड़ा जा सकता था। 

 
पलिया में बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट 
पलियाकलां। मोहल्ला सुभाष नगर में खानकाह के पीछे रहने वाले शहनवाज डेंटर ने बताया कि वह परिवार समेत घर के अंदर सो रहा था। रविवार आधी रात करीब सात बदमाश घर में घुस आए और परिवार वालों को गन प्वाइंट पर लेकर बांधने के बाद पिटाई की। उनसे चाबियां लेकर अलमारी और बक्से खंगाले, लेकिन जेवर आदि नहीं मिले। उन्होंने बताया कि बदमाश करीब दो घंटे तक घर में लूटपाट करते रहे, लेकिन कोई कीमती सामान नहीं मिला, जिस पर बदमाश सभी को कमरे में बंद कर 15 रुपये लूटकर भाग निकले। बदमाशों के जाने की आहट मिलने पर घर वालों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वर्ष 2008 में इसी घर के पास करीब आठ घरों में बदमाश लूटपाट कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed