फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   गोकशी के छह आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

गोकशी के छह आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

Tue, 01 Jan 2019 05:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
गोकशी के छह आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन

गोकशी के छह आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

धौरहरा। गोकशी के लिए कुख्यात गांव रामनगर लहबड़ी में पुलिस ने गांव के ही छह लोगों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि गैंग लीडर सहित दो की पुलिस तलाश कर रही है।

नए साल के पहले दिन कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोकशी में लिप्त रामनगर लहबड़ी गांव के छह लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई करते हुए चार लोगों को जेल भेजा है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के रामनगर लहबड़ी गांव निवासी आलम पुत्र ढोढे जो आए दिन गोकशी की घटनाएं करता है। वह अपने गैंग के साथियों के माध्यम से गो तस्करी भी करता रहा है। आलम पर कोतवाली धौरहरा में करीब 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंग लीडर आलम पुत्र ढोढे सहित छह लोगों पर गैंगेस्टर का मामला दर्ज कर कोतवाल सुनील कुमार, इंस्पेक्टर अपराध गौरीशंकर पाल, एसआई सोबरन सिंह ने रामनगर लहबड़ी निवासी रहीश पुत्र मंजूर, कामिल पुत्र अब्दुल वाहिद, सद्दाम पुत्र नजीर, गुफरान पुत्र जमालू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि गैंग सरगना आलम और उसके एक साथी शकील फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के छह आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा है जबकि गैंग लीडर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed