{"_id":"5b1bd74b4f1c1bf66e8b7326","slug":"141528551243-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने केरोसिन उड़ेल कर लगा ली आग, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने केरोसिन उड़ेल कर लगा ली आग, मौत
Updated Sat, 09 Jun 2018 07:04 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता ने केरोसिन डालकर लगाई आग, मौत
घटना की वजह बताई जा रही घरेलू कलह
महेवागंज। फरधान क्षेत्र के कोल्हौरी गांव में एक विवाहिता ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। कमरे से चीख पुकार सुनाई देने और धुआं उठता देख परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। जैसे तैसे आग बुझाकर विवाहिता को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मायके वालों कि ससुरालियों से कहासुनी भी हुई। हालांकि कोई तहरीर पुलिस को नही दी गई है।
फरधान थाना क्षेत्र के कोल्हौरी गांव निवासी बल्टू पुत्र रामभरोसे की पड़रिया गांव में चाय पकौड़ी की दुकान है। बताते है शनिवार सुबह उसका पत्नी 30 वर्षीय पूजा से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति के घर से निकलते ही पत्नी ने घर में रखा केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा लिया। कमरे से धुआं उठने और चीख पुकार सुनाई देने पर परिवार वालों को घटना की जानकारी हुई। महिला को आग की लपटों में घिरा देख जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर घटना की सूचना पाकर सदर कोतवाली के सैधरी गांव से पहुंचे मायके पक्ष और ससुरालियों में जमकर कहासुनी हुई। कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया।