फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सिगरेट देने में देरी पर चौकी इंचार्ज ने पलट दिया ठेला

सिगरेट देने में देरी पर चौकी इंचार्ज ने पलट दिया ठेला

Tue, 21 Nov 2017 06:42 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
सिगरेट देने में देरी पर चौकी इंचार्ज ने पलट दिया ठेला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी।
मिश्राना पुलिस चौकी के निकट चौराहे पर सोमवार की आधी रात सिगरेट देने में देरी करने पर चौकी प्रभारी ने ठेला पलट दिया और दुकानदार की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंचे एसएसआई ने नाराज लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पीड़ित ने डीएम और एसपी से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला अर्जुन पुरवा निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह वर्षों से मिश्राना पुलिस चौकी के पास पुड़िया-चाय का ठेला लगाकर बच्चों का पेट पालता है। सोमवार की रात करीब 12.30 बजे वह पुड़िया-चाय की बिक्री कर रहा था। इसी बीच चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ठेले पर आए। आरोप है कि वह नशे में थे। चौकी इंचार्ज ने सिगरेट की डिब्बी मांगी। दुकान पर सिगरेट नहीं थी। सिगरेट मंगवाकर देने की बात कहने पर दरोगा जी चले गए। उसने एक व्यक्ति को पैसे दिए और उसे डिब्बी लेने भेज दिया।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि सिगरेट आसपास कहीं न मिलने पर डिब्बी लेने गया व्यक्ति मेला मैदान चौराहा चला गया। इसी बीच चौकी इंचार्ज फिर दुकान पर आ धमके। पूछा कि डिब्बी आ गई। उसने कहा कि अभी नहीं आई है। इस पर दरोगा जी भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए ठेलेे पर रखा दूध समेत अन्य सामान इधर-उधर फेंक दिया। आरोप है कि इतने में भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो दरोगा ने उसकी पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पर सदर कोतवाली के एसएसआई कालीप्रसाद गौड़ भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराया। दुकानदार ने घटना की शिकायत डीएम-एसपी से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसआई काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि रात में मौके पर गया था, लेकिन सामान आदि पलटने और पिटाई करने जैसी कोई ऐसी बात नहीं थी। लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया गया था।


चौराहा पर ठेला लगने से खुराफाती लोग खड़े रहते हैं। इस पर कई बार ठेला मालिक से चौराहा पर ठेला न लगाने की हिदायत दी गई थी। दो-तीन दिन तो ठेला नहीं लगा। सोमवार की रात में फिर ठेला लगा लिया गया था। इस पर उन्होंने उसे ठेला हटाने को कहा था। ठेला पलटने और मारपीट करने के आरोप गलत हैं।
- अजय कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज मिश्राना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed