फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   छात्राओं ने दिखाई दिलेरी, मनचले को खूब धुना

छात्राओं ने दिखाई दिलेरी, मनचले को खूब धुना

Mon, 04 Sep 2017 10:36 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने दिखाई दिलेरी, मनचले को खूब धुना
छात्राओं ने दिखाई दिलेरी, मनचले को खूब धुना - फोटो : अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

शहर के ओवरब्रिज पर बाइक से पीछा कर रहे एक मनचले को छात्राओं ने दिलेरी दिखाते हुए जमकर पीटा। मौके पर जुटी भीड़ ने भी मनचले पर अपने हाथ साफ किए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
घटना सोमवार सुबह करीब 10.30 बजे की है। शहर की तीन छात्राएं स्कूटी पर सवार होकर एलआरपी चौराहा की ओर जा रहीं थीं। रेलवे स्टेशन के पास से एक बाइक सवार युवक स्कूटी के पीछे लग गया और ओवरब्रिज पर पहुंचते ही फब्तियां कसने लगा। जब छात्राओं ने विरोध किया तो उसने बाइक से ओवरटेक कर स्कूटी रोक ली और एक छात्रा को थप्पड़ जड़ दिया। यह देख एक बार छात्राएं घबरा गईं, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाते हुए उन्होंने आरोपी को पकड़कर गिरा लिया। फिर क्या था उसकी लात-घूसों से जमकर पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। जो आया उसने भी अपना हाथ साफ किया।
विज्ञापन

उधर, किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया आरोपी शहर की शिव कॉलोनी का निवासी है और बीए का छात्र है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना की तहरीर पुलिस को अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed