फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   किसान से हुई 30 हजार की लूट, सीमा विवाद में उलझी

किसान से हुई 30 हजार की लूट, सीमा विवाद में उलझी

Mon, 16 Oct 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
किसान से हुई 30 हजार की लूट, सीमा विवाद में उलझी
महेवागंज/सुंदरवल खीरी।
विज्ञापन

शहर से खरीददारी कर बाइक से घर जा रहे एक किसान से इंदिरा वन पार्क के पास तीन नकाबपोश बदमाशों ने तीस हजार रुपये लूट लिए और तमंचा लहराते हुए भाग गए। पीड़ित किसान ने थाना फूलबेहड़ पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने मामला सदर कोतवाली का बताकर उसे टरका दिया। जब पीड़ित सदर कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने घटना फूलबेहड़ क्षेत्र की बताकर पल्ला झाड़ लिया।
थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव राजापुर निवासी शादाब पुत्र कल्लू ने बताया कि रविवार को वह ट्रॉली बनवाने लखीमपुर गया था। ट्रॉली समय पर नहीं मिल सकी। इस पर वह घर गृहस्थी का कुछ सामान लेकर घर लौट रहा था। इंदिरा वन पार्क मोड़ पर पहुंचते ही बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और कनपटी पर असलहा लगाकर जेब में रखे 30 हजार रुपये निकाल लिए। चौकी प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन


पिछली वारदात भी ठंडे बस्ते में
इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास टेडुही तिराहा लुटेरों को काफी रास आता है। इस स्थान पर लूट की अब तक कई वारदात हो चुकी हैं। तिराहे का एक छोर फूलबेहड़ तो दूसरा सदर कोतवाली की सीमा में है। इसी के समीप इंदिरा वन का घना इलाका भी है। बताते हैं कि अधिकतर घटनाएं इसी प्वाइंट पर होती हैं। सप्ताह भर पहले बदमाश लिलौटी मोड़ के पास पिपरामरोडा गांव निवासी किसान नीबू लाल को लहूलुहान कर नकदी और बाइक लूट ले गए थे। वहीं उसी दिन बदमाश मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे एक दंपति की पिटाई कर महिला के जेवर छीन कर भाग गए थे। फूलबेहड़ और महेवागंज पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन सुबह होते ही पुलिस मामले को भूल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed