{"_id":"598da6154f1c1b902f8b459a","slug":"131502455317-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान स्वामी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान स्वामी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Fri, 11 Aug 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। बांस पर तार बांधते समय करंट लगने से मोहल्ला कमलापुर निवासी बिजली मिस्त्री अतुल की मौत के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने दुकान स्वामी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला कमलापुर निवासी अशोक दत्त अवस्थी ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उसका पुत्र अतुल अवस्थी गांव छाउछ निवासी राकेश कुमार वर्मा की दुकान पर बिजली मिस्त्री था। दुकानदार पर पुत्र की कई महीने की मजदूरी बकाया थी। पुत्र के मांगने पर दुकानदार आज-कल देने में टालमटोल कर रहा था। रोज की तरह बृहस्पतिवार की सुबह भी उसका पुत्र काम करने दुकान पर गया था। किसी ने पुत्र के मोबाइल से काल की और बताया कि अतुल की तबियत खराब है और वह जिला अस्पताल में भर्ती है। जब वह लोग अस्पताल पहुंचे तो पुत्र मृत अवस्था में मिला। आरोप है कि दुकान मालिक राकेश कुमार वर्मा ने अपने अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके पुत्र की हत्या कर दी और शव अस्पताल की इमरजेंसी में डालकर फरार हो गए। पुलिस ने राकेश कुमार वर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।