फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teenager staged his own kidnapping to go out with his girlfriend

Lucknow News: प्रेमिका के साथ घूमने के लिए किशोर ने रची खुद के अपहरण की साजिश

Mon, 26 Oct 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 26 Oct 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Teenager staged his own kidnapping to go out with his girlfriend
लखनऊ। पारा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय किशोर ने प्रेमिका के साथ घूमने और मौज-मस्ती के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। उसने मामा और एक महिला रिश्तेदार के व्हाट्सएप पर मेसेज भेजकर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। रकम न देने पर हत्या कर चेन्नई के जंगलों में शव तलाशने की धमकी दी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से रविवार को किशोर को दिल्ली से सकुशल खोज लिया। उस समय उसकी प्रेमिका भी साथ थी।
विज्ञापन

डीसीपी पश्चिमी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, हरदोई निवासी किशोर की मां ने 20 अक्तूबर को पारा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। किशोर आलमबाग स्थित एक इंस्टीट्यूट से दो साल से नीट की तैयारी कर रहा था और जेएस सिटी कॉलोनी में किराये पर रहता था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान रिश्तेदारों के पास फिरौती के मेसेज पहुंचे।
विज्ञापन


ऑनलाइन सट्टे में गंवाए 50 हजार रुपये
डीसीपी के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि किशोर ऑनलाइन गेम और सट्टे में 50 हजार रुपये से अधिक गंवा चुका था। उसने कुछ रकम उधार भी ली थी और कर्ज देने वाले रुपये वापस मांग रहे थे। इस पर नाराज चाचा ने उसे घर से करीब पांच किलोमीटर दूर किराये के कमरे में रहने भेज दिया था। डीसीपी के अनुसार, किशोर को प्रेमिका के साथ घूमने के लिए पैसों की जरूरत थी। घरवालों से रकम नहीं मिलने पर उसने अपहरण की कहानी गढ़ी और फिरौती मंगाने के लिए क्यूआर कोड भेजा। पुलिस ने इसी की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे खोज निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने की तैयारी
डीसीपी ने बताया कि अब किशोर को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उसने परिजनों को परेशान करने के साथ पुलिस को भी गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed