फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   130 liters of raw wine recovered

130 लीटर कच्ची शराब बरामद

Sat, 06 Jun 2015 08:04 PM IST
निघासन
निघासन Updated Sat, 06 Jun 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
130 liters of raw wine recovered
एसडीएम, पुलिस और आबकारी टीम ने बार्डर इलाके के गांव में कई स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान खैरटिया में एक व्यक्ति के घर से 10 किलो गांजा भी बरामद किया गया। इस दौरान दो महिलाओं को शराब बनाते हुए पकड़ा। टीम ने महिलाओं के पास से 130 लीटर कच्ची शराब बरामद करने का दावा किया है। टीम ने आठ हजार किलो लहन भी नष्ट करवाया।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक दिलीप वर्मा ने बताया कि एसडीएम पीके सिंह, सीओ मोहम्मद इब्राहिम और तिकुनियां कोतवाली प्रभारी सीबी सिंह के साथ गांव खैरटिया और चक्करपुर में छापा मारा गया। इस दौरान गांव के महेंद्र सिंह के घर से 10 किलो गांजा भी बरामद किया गया। तिकुनियां पुलिस ने महेंद्र सिंह के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। इसी गांव दो महिलाओं को 130 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। उसके बाद उन लोगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। दिलीप ने बताया कि भारी मात्रा में शराब मिलने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

संपूर्र्णानगर। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने महिपालपुरवा गांव में दबिश देकर 150 लीटर कच्ची शराब बरामद की है और पांच हजार किलो लहन नष्ट कराया। आबकारी निरीक्षक एसपी मल्ल और एसओ रामसागर राकेश के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की, जिसमें शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed